Don't Cross The Rules To Defeat The Covid-19
सादर प्रणाम
हार्दिक अभिवादन
*****
राजनीति चरम पर थी,सब एक दूसरे पर इल्ज़ाम लगा रहे थे,धर्म - मजहब की जंग छिड़ी थी, जगह जगह पर धरने हो रहे थे, धर्म का व्यापार चल रहा था,भीड़ एक दूसरे पर टूट पड़ी थी, मानवता मर रही थी कि तभी एक और संकट आ गया।
*****
..... अरे यह क्या!!!
मंदिर,मस्जिद,गुरुद्वारा,गिरिजाघर बंद!!!
कहाँ गये ईश्वर?
राजनीति का शोर भी बंद!!! अरे! सारे नेताओं के सुर एक हो गये!!
धरने भी बंद!! कहीं कोई भीड़ नही!! मानवता भी जीवित हो गई!! छीन कर खाने वाले लोग बाँट कर खाते दिख रहे!!!
क्या यह भारत ही है??
.... हाँ यह भारत है। वह भारत जो एक परिवार की तरह रहता है,जीता है। भाई -बहनों की तरह यह आपस में कितना भी झगड़े किंतु जब परिवार पर कोई संकट आता है तो इसकी एकता,इसकी सभ्यता,इसकी संस्कृती,इसका आपसी प्रेम देखते ही बनता है।
*****
आज सारा विश्व कोरोना से युद्ध लड़ रहा है। भारत भी इस युद्ध के लिए तैयार है। 21 दिनों के लॉकडाउन का आदेश हुआ है। हर घर के बाहर एक लक्ष्मणरेखा खिंच गयी।
इसीलिए सभी से अनुरोध है कि आप सभी अपने अपने घरों में स्वस्थ और सुरक्षित रहें। हम मानते हैं कि अर्थव्यवस्था गिर रही है,कई समस्याएँ भी आ रही है और जो लोग रोज़ कमाते,खाते हैं उनके लिए तो और बड़ी समस्या किंतु यह युद्ध का समय है तो संघर्ष तो होगा ही किंतु आप सभी अपने इस देश पर,सरकार पर और अपनी माँ भारती पर विश्वास रखिए। यहाँ कोई भूख से नही मरेगा।
*******
""शाही-पनीर, मलाई-कोफ़्ता मत खाइए , हो सके तो ख़ुद दाल-रोटी खाइए
और अपनी तरफ़ से दो ज़रुरतमंदों को भी वही खिलाइए ! ""
""शाही-पनीर, मलाई-कोफ़्ता मत खाइए , हो सके तो ख़ुद दाल-रोटी खाइए
और अपनी तरफ़ से दो ज़रुरतमंदों को भी वही खिलाइए ! ""
" हो सके तो व्रत में खाए जाने वाले मेवा -पकवान न खरीद कर उसके स्थान पर ब्रेड अथवा कोई अन्य खाद्य सामग्री किसी गरीब व्यक्ति को प्रदान करें, इससे इस संकटकाल में दोनों का ही कल्याण होगा। मातारानी की कृपा आपपर बनी रहेगी।
....This is The time.. for every indians to Do something ...Today India needs for whome wants to live for india nd humanity....Keep safe at home..Defeat te Corona and Just keep precaution ..I its our turn to Be the Saviour of Millions. If you are saving your life than you are considering fo millions lives. Such an amazing event ... Please Help ,help, and help more.. Pray , contribute and serve.
....... #India Karega,
#Corona Marega.......
#Corona Marega.......

Comments
Post a Comment
Directly Contact me
Send your message get instant responses from me.