ज़िंदगी में कभी भी खुद के बारे में नेगेटिव मत सोचिए। ये ज़िम्मेदारी दुनिया को दे दीजिए।
मान लीजिए आपने कभी सोचा कि आपको एक बिज़नेस करना है, और फिर आप सोचने लगे कि अगर फेल हो गया तो क्या होगा? आप कर पाओगे या नहीं? दूसरों के बारे में सोचोगे कि उसने भी तो शुरू किया था और उसका इतना लॉस हो गया।
Always remember, अगर आप कुछ करना चाहते हो, तो उसे करने की वजह साफ़ होनी चाहिए। और ज़रूरी नहीं कि हर बार वजह बहुत बड़ी हो। कई बार वजह सिर्फ़ इतनी भी हो सकती है कि बस आपका मन है, आप उसे करना चाहते हो। आपको खुद पर भरोसा है, और खुद को एक मौका देने में कोई बुराई नहीं है।
तो ज़िंदगी में अगर कभी कुछ शुरू करना चाहते हो, तो उसे करने का सबसे अच्छा तरीका है कि उसे शुरू कर दो। और कभी भी खुद पर शक मत करना, खुद के बारे में नेगेटिव मत होना। क्योंकि अगर आप खुद को ही रिजेक्ट कर दोगे, तो दुनिया आपको कैसे एक्सेप्ट करेगी?